
हरिद्वार पहुंचे श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण के श्रीमहंत रामनौमी दास जी महाराज का भव्य स्वागत किया गया। अखाड़े के श्रीमहंत बनने के बाद रामनौमी दास जी महाराज पहली बार शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे , बीजेपी पार्षद भूपेंद्र कुमार की अगुवाई में सबसे पहले श्री महंत महाराज जी, महंत कमल दास जी और अन्य संतों का बंगाली मोड कनखल में फूल माला और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत भव्य किया गया,इस मौके पर जमकर आतिशबाजी की गई। बंगाली मोड़ से श्रीमहंत सहित सभी संतो की भूपेंद्र कुमार द्वारा अखाड़े तक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें रास्ते भर लोगों ने फूलमाला पहनाकर और आतिशबाजी कर श्रीमहंत रामनौमी दास महाराज का हरिद्वार पहुंचने पर स्वागत किया। अखाड़े में पहुंचने पर अखाड़े के वरिष्ठ साधु संतों द्वारा फूल माला पहनकर और तिलक करके स्वागत सत्कार किया गया। अखाड़े में पहुंचकर श्रीमहंत द्वारा भगवान श्रीचंद्र की पूजा अर्चना की गई।
इस मौके पर महंत कमल दास महाराज, हरिहर दिल्ली पीठाधीश्वर महंत सुयोग मुनि महाराज, कोठारी निरंजन दास महंत सर्वज्ञ मुनि, बाबा वेदानंद महाराज, दामोदर शरण महाराज, गोविंद दास महाराज, सूर्यांश मुनि महाराज,बीजेपी पार्षद भूपेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में साधु संत और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
