प्रियंका गांधी को उपचुनाव में वायनाड से प्रत्याशी घोषित करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का किया पाठ…

हरिद्वार। कांग्रेस आला कमान द्वारा प्रियंका गांधी वाड्रा को उपचुनाव में वायनाड से प्रत्याशी घोषित करने पर कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। अवधूत मंडल आश्रम स्थित हनुमान मंदिर में पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रियंका गांधी वाड्रा को सबसे अधिक वोट से जिताने के लिए आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर अशोक शर्मा और निवर्तमान पार्षद उदयवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस आला कमान का फैसला बहुत सराहनीय है। दो दिन पूर्व गंगा दशहरा पर हरिद्वार के कार्यकर्ताओं द्वारा इस मांग को उठाया गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं की भावना को ध्यान में रखते हुए सही निर्णय लिया गया है। प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा में जनता की आवाज़ को पुरजोर तरीके से उठाएंगी। केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। राहुल गांधी उत्तर और प्रियंका गांधी वाड्रा दक्षिण में कांग्रेस को मजबूत करेंगे। कांग्रेस को दक्षिण और उत्तर दोनों में लाभ मिलेगा। इस अवसर पर वीरेंद्र भारद्वाज, शुभम अग्रवाल, सुनील कुमार, हरद्वारी लाल, बृजमोहन बड़थ्वाल, अर्जुन शर्मा, दीपक गोनियाल, सुमित भाटिया, संगम शर्मा, गजेन्द्र जोशी, तेजस्वी गुप्ता, लव गुप्ता, ऐश्वर्य पंत, नारायण कुमार, नकुल महेश्वरी, संचित ग्रोवर, राजन राठौर, रमेश महेंद्रू, अमित रस्तोगी, देवेश गौतम, सोनू, रहीश अब्बासी, नितिन कश्यप आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!