
हरिद्वार । नए साल पर जश्न के नाम पर हुडदंग करने वालों से इस बार हरिद्वार पुलिस सख्ती से निपटेगी। जिले के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने हुड़दंगियों को चेतावनी जारी करते हुए सख्त हिदायत दी है कि न्यू ईयर सेलिब्रेशन के नाम पर अगर हुडदंग करने या कानून का उल्लंघन करने की घटना सामने आएगी तो ऐसे लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि 31 दिसंबर की रात को न्यू ईयर सेलिब्रेशन की आड़ में कई लोग नशे ओर उत्साह में हुडदंग पर उतारू हो जाते हैं।













