
हरिद्वार विकास रुड़की प्राधिकरण द्वारा अवैध कालोनियों पर कार्रवाई लगातार जारी है शुक्रवार के दिन प्राधिकरण ने अवैध कालोनियों पर कार्रवाई करते हुए सुमन नगर क्षेत्र में 3 अवैध कॉलोनियों को सील किया है।
प्राधिकरण के सचिव उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि ए0एस0गुसंाई , सोनू द्वारा रोड न0-03, तुसाडिया ऑफिस के बगल में सुमन नगर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी , विकास त्यागी द्वारा रोड न0-02 , नेगी प्रोविजन स्टोर वाली कालोनी ,सुमन नगर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी , एवं हितबद्ध व्यक्ति आदि द्वारा रोड न0-02, जसपाल पंवार की कालोनी के सामने सुमन नगर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को अवर अभियन्ता आकाश जगूडी ,क्षेत्रिये सुपरवाइजर व् स्टाफ के द्वारा सील किया गया।
