हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। रविवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रेम नगर आश्रम द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा को सिटी मजिस्ट्रेट द्वार मालवीय चौक ऋषिकुल से रवाना किया गया। यात्रा का चंद्राचार्य चौक होते हुए प्रेम नगर आश्रम पर समापन हुआ। यात्रा में भारी संख्या में संतो व आम जनों की उपस्तिथि रही।

प्रमुख रूप से प्रेम नगर आश्रम के महामंत्री रमणीक भाई, प्रबंधक पवन कुमार, सेवादार शंकर, रिंकू कुमार, दीपक तलियान, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश जोशी, स्वच्छ भारत अभियान के संयोजक अमित शर्मा, डॉ. महेंद्र, सुशांत पाल, गोपाल, सुनील आदि तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।
