हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। एचआरडीए की अवैध निर्माण और कालोनियों पर कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने जगजीतपुर क्षेत्र में छापा मारकर अवैध मानकों से बन रहे 03 भवनों को सील कर दिया और क्षेत्र की एक नवनिर्मित कॉलोनी जोकि बीते विधानसभा चुनाव के दौरान बसाई गई थी इसे भी पूरी तरह से सील कर दिया है। दरअसल आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में प्राधिकरण विधानसभा चुनाव संपन्न कराने में व्यस्तथा, ऐसे में क्षेत्र में बड़ी भारी तादाद में नियमों के विपरीत निर्माण हुए हैं और अवैध कालोनिया भी बसाई गई हैं, जिसे लेकर एचआरडीए की कार्रवाई लगातार जारी है। एचआरडीए सचिव उत्तम सिंह चौहान के अनुसार डीएम के आदेश पर यह कार्रवाई हो रही है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
