हरिद्वार/ तुषार गुप्ता
- हरिद्वार में हो रही लगातार बारिश के चलते कई जगह जलभराव हो गया है। मुख्य रूप से भगत सिंह चौक और ज्वालापुर अंडर पास पर कई फीट पानी जमा हो जाने की वजह से आवाजाही ठप हो गई है। इसके अलावा भी बाजारों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश ने की वजह से गंगा के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। सिंचाई विभाग के अधिकारी गंगा के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं , बारिश की वजह से तापमान कम होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन जलभराव ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है।
