हरिद्वार आज सावन का आखिरी सोमवार है हरिद्वार में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक कर रहे हैं भगवान शिव की ससुराल दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों के बीच गजब का उत्साह देखा जा रहा है सुबह से ही बड़ी संख्या में महादेव के मंदिर पहुंचकर भक्त भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं मान्यता के अनुसार भगवान शिव पूरे सावन के महीने दक्षेश्वर महादेव मंदिर में वास करते हैं और भक्तों का कल्याण करते हैं।
