हरिद्वार। शांभवी धाम के पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने संभल में हिंदुओं को लेकर आई रिपोर्ट पर जी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि संभल में अभी से नहीं बल्कि सालों से षड्यंत्र चल रहा था, हिंदू से संभल को खाली करने का, सबसे पहले पौराणिक मंदिरो को मस्जिद में कन्वर्ट किया गया। और लगातार यह प्रयास किया जा रहे थे कि हिंदू वहां से भाग जाए, उन्होंने मोदी और योगी की सरकार का धन्यवाद देते हुए कहां कि योगी आदित्यनाथ ने संभाल पर ध्यान दिया, वहां पर हमारे कलयुग के कल्कि भगवान का अवतार होना है, इसी कारण संभल में इस तरह का षड्यंत्र रचा जा रहा था,

महाराज श्री ने कहा कि संभल के लेकर जो रिपोर्ट सबमिट हुई है वह तो बहुत ही चौंकाने वाली है किस तरह से हिंदुओं को मारा गया उनके घर खाली कराए गए और यह सब राजकीय संपोषण में हुआ, चाहे मुलायम सिंह यादव की सरकार हो या अखिलेश यादव की सरकार या अन्य गैर भाजपा की जो भी सरकार रही हैं उनके द्वारा संभल को मिनी पाकिस्तान बना दिया गया है।
महाराज श्री ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि जो हिंदू संभल से पलायन कर गए हैं उन्हें वापस लाकर संभल में बसाया जाए।
