
हरिद्वार। सुराज सेवा दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने विवादित संपत्तियों का डाटा खाकर तैयार कर पुलिस द्वारा गोपनीय जांच करवाने के लिए एसपी सिटी पंकज गैरोला को ज्ञापन दिया। अध्यक्ष रमेश जोशी ने बताया कि योगी जी ने उत्तर प्रदेश में बड़े अपराधियों को भगवान के घर भेजकर अपराध को निरंकुश कर दिया, लेकिन बाहर से बचे अपराधी हरिद्वार में बड़े नेताओं के शरण लेकर भोली भाली जनता को डरा धमका कर अपने आकाओं को खुश करने में लगे हैं जो प्रदेश के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
देवभूमि कहीं जाने वाली देव भूमि को इस प्रकार के नेता /अपराधी नरक भूमि बनाने पर लगे हैं, स्मैक नशा विवादित संपत्तियों का चलन बढ़ता जा रहा है भूपतवाला में विवादित जमीनों पर होटल बना दिए जा रहे हैं ब्याजी लोगों को लगातार परेशान कर रहे हैं ब्याज का भुगतान करने के बावजूद भी लोगों की संपत्ति को हड़प करने पर तुले हैं भोले भाले लोगों की संपत्ति पर नेताओं की नजर है और उसको डराए धमकाया जा रहे हैं इस प्रकार की घटनाक्रम को ना रोका गया तो सुराज सेवा दल प्रदेश व्यापी आंदोलन को मजबूर होगा ज्ञापन देने वालों में रमेश जोशी, हिमांशु ,अरविंद, अजय मौर्या , आतीष मिश्रा, इंतजार, जावेद ,उस्मान, जमाल ,नफीस, रईस सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे
