
हरिद्वार। सुराज सेवा दल के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला दहन किया । अध्यक्ष रमेश जोशी ने बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है निजी स्कूलों की मनमानी के आगे अभिभावक व विद्यार्थी घुट रहे हैं, सरकारी अस्पताल रेफर सेंटर बन गए हैं सहकारिता भगवान भरोसे चल रही है विरोध करने पर झूठे मुकदमे लिखकर दबाया जा रहा है तानाशाही के आगे ईमानदारी बोनी होती जा रही है मंत्री से मिलने के लिए इतने प्रोटोकॉल हैं कि आम जनता मिल ही नहीं पाती उनके दरबार केवल उद्योगपति व भ्रष्टाचारियों के लिए खुला है ।
मास्टर साहब एक शिक्षक होने के साथ एक जनता भी हैं और उन्होंने जनमंच पर अपनी बात शिष्टता पूर्वक रखी लेकिन उत्तराखंडी होने का उन्हें दंड देने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है और उन्हें नोटिस थमा दिया गया है अगर गुरु जी के साथ कोई भी अनहोनी हुई या गुरु जी की नौकरी पर कोई प्रश्न चिन्ह लगा तो सुराज सेवा दल गुरु जी के साथ खड़ा रहेगा और धन सिंह को इस्तीफा देना पड़ेगा प्रदर्शन करने वालों में देवेंद्र बिष्ट कावेरी जोशी हिमांशु विजेंद्र कमल विजेंद्र शर्मा पूजा ने की गीता ठाकुर शिवम कुणाल संगीता ने की रिंकू अमन दीवान भगवान थापा सुरेंद्र मेहरबान सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे
