
पुणे: इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने से करीब 20-25 लोग नदी में बह गए हैं पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है अन्य को बचाने का कार्य किया जा रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “मावल में पुल ढहने की घटना हुई है। मैंने डिविजनल कमिश्नर, तहसीलदार और पुलिस कमिश्नर से बात की है। कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। कुछ लोग फंसे भी हैं। NDRF की टीम वहां पहुंच रही है…पूरी जानकारी मिलने के बाद ही मैं इस बारे में जानकारी दूंगा। अभी प्रशासन लोगों को राहत पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे है।
