लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी को प्रत्याशी बनाए जाने का प्रस्ताव पास


हरिद्वार। निवर्तमान महापौर नगर निगम, हरिद्वार  अनिता शर्मा के कनखल स्थित कार्यालय पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता  अशोक शर्मा की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि कांग्रेस आलाकमान कांग्रेस को और अधिक मजबूती प्रदान करने, देश व जनहित के मुद्दों को संसद में प्रमुखता व प्रखरता से उठाने, कार्यकर्ताओं में और अधिक जोश से काम करने को प्रेरित करने हेतु आगामी लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी को प्रत्याशी बनाया जाए। उन्होंने इसका लिखित व हस्ताक्षर युक्त प्रस्ताव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी को भेजने के साथ साथ श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल सहित कई अन्य नेताओं को प्रेषित किया है।

बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कनखल स्थित श्री यंत्र मंदिर घाट पर प्रियंका गांधी की लंबी आयु के लिए मां गंगा से प्रार्थना की और मां गंगा से प्रार्थना की कि प्रियंका गांधी जी उनके प्रस्ताव को मान कर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन कर कांग्रेस को और अधिक मजबूती प्रदान करे।
बैठक में निवर्तमान महापौर श्रीमती अनिता शर्मा व प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा की बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए अहंकारी लोगों को सबक सिखाने का काम किया है। जो लोग हिटलर की राह पर चल रहे थे, उन्हे रोकने का काम किया है। निश्चित ही कांग्रेस आलाकमान कांग्रेस के इस प्रदर्शन के लिए बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। अभी हाल ही में नीट परीक्षा का पेपर लीक हो गया और मंत्री कह रहे हैं कि पेपर लीक नहीं हुआ जबकि भाजपा की गुजरात सरकार और बिहार की एनडीए सरकार ने कहा की पेपर लीक हो गया। यह इस बात की दर्शाता है की केंद्र सरकार युवाओं के प्रति कितनी असंवेदनशील है। उन्होंने युवाओं के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा की 2019 की सीटों के मुकाबले 2024 में कांग्रेस ने अपनी सीटों में दुगुने का इजाफा किया है जिसमें कांग्रेस आलाकमान के साथ प्रियंका गांधी का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा की प्रियंका गांधी में आयरन लेडी के नाम से प्रसिद्ध पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी का अक्श दिखाई देता है, जिन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे। उन्होंने कहा की आज का युवा प्रियंका गांधी की और आशा भरी नजरों से देख रहा है क्योंकि उनके पास देश के युवाओं को रोजगार दिलाने का रोडमेप है।


बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, देवेश गौतम, सुनील कुमार ने कहा की हिमाचल का चुनाव हो या कर्नाटक का चुनाव प्रियंका गांधी ने अपनी कार्यशैली का कुशल प्रदर्शन करते हुए से दोनो प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार बनवाई। इतना ही नहीं बीते लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने अपनी कार्यशैली और कुशलता का परिचय देते हुए अमेठी, रायबरेली, सहारनपुर आदि सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराया। उनके द्वारा दिए गए भाषण जनता के दिलों को छूते हैं। इतना ही नहीं जब पूरी भाजपा और संघ मिलकर गांधी परिवार पर घटिया हमले कर रहे थे तो उन्होंने बड़ी शालीनता से उनका जवाब दिया जिससे उनकी छवि एक परिपक्व राजनेता के रूप में उभरी। दोनो कार्यकर्ताओं ने मांग की कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने, विपक्षियों द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को बेनकाब करने, देश व जनता के मुद्दों को संसद में प्रखरता से उठाने के लिए प्रियंका गांधी का लोकसभा सदस्य होना जरूरी है और इसलिए हरिद्वार कांग्रेस मांग करती है की आगामी लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी को कांग्रेस आलाकमान प्रत्याशी बनाए।


बैठक में कनखल ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि प्रियंका गांधी एक अच्छी वक्त भी है जो देश व जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना जानती है। इसलिए हरिद्वार कांग्रेस कार्यकर्ता मांग करते है की आगामी लोकसभा उपचुनाव में पार्टी आलाकमान प्रियंका गांधी को लोकसभा को प्रत्याशी घोषित कर देश व जन की आवाज को लोकसभा में और मजबूती मिले। बैठक में निवर्तमान पार्षद जफर अब्बासी, अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, सुंदर सिंह मनवाल, नारायण, समर्थ अग्रवाल, सतेंद्र वशिष्ठ, वीरेंद्र भारद्वाज, सुमित भाटिया, तहसीन अंसारी, बृजमोहन बड़थ्वाल, हरद्वारी लाल, वसीम सलमानी, ऐश्वर्य पंत, स्वाति सिंह, लव गुप्ता, शिवप्रसाद सेमवाल, संजय आनंद, राजकुमार ठाकुर, सोनू लाला, जगदीप असवाल, सीपी सिंह, संगम शर्मा, सुमित भाटिया, नारायण कुमार, राजन राठौर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!