लक्सर में भाजपा को मजबूत कर रहे प्रमोद खारी हुए संगठन की अंदरूनी राजनीति का शिकार, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की नहीं दी गई जानकारी, नाराज खारी ने क्या कहा, देखें वीडियो…

हरिद्वार। सोमवार को लक्सर क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दौर था, इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया, मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान भाजपा की अंदरूनी राजनीति भी खुल के सामने आ गई, दरअसल आपदा के समय से ही लक्सर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा को मजबूत करने का काम कर रहे भाजपा नेता प्रमोद खारी को कार्यक्रम की जानकारी भी नहीं दी गई, इसके बाद प्रमोद खारी संगठन की अंदरूनी राजनीति से नाराज दिखाई दे रहे हैं।

नाराजगी को लेकर प्रमोद खारी ने कहा कि आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लक्सर दौरा था, जिसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई, नाराजगी नहीं है वह तो लगातार संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। अब संगठन उन्हें क्या जिम्मेदारी देता है या नहीं देता है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है वह लगातार संगठन को मजबूत करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!