
हरिद्वार के लक्सर विधानसभा क्षेत्र में लगातार प्रमोद खारी द्वारा जन सेवा की कार्य किए जा रहे हैं, प्रमोद खारी द्वारा लक्सर क्षेत्र के 7 गांव में उजाला किया गया है, गांव में छाए अंधेरे से अब गांव वालों को निजात मिली है दरअसल इन गांव में स्ट्रीट लाइट न होने के चलते सड़कों पर अंधेरा रहता था जिससे गांव वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी जिसको लेकर कुछ लोगों द्वारा प्रमोद खारी से स्ट्रीट लाइट लगवाने का आग्रह किया गया, इसके बाद प्रमोद खारी द्वारा लगातार इन गांव में स्ट्रीट लाइट लगाकर उजाला किया जा रहा है गांव की सड़कों पर लाइट जगमगाने से गांव के लोग प्रमोद खारी का धन्यवाद कर रहे हैं
