
हरिद्वार। हरिद्वार में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं लक्सर विधानसभा क्षेत्र में मुख्य जन सेवक के रूप में कार्य करने वाले प्रमोद खारी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
प्रमोद खारी को सह-अध्यक्ष (आयात एवं निर्यात समिति) एशियाई अफ्रीकी वाणिज्य एवं उद्योग चैंबर (AACCI) नियुक्त किया गया है।
बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद जनपद में उनके समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है जहां एक तरफ उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दी जा रही है वही उनके समर्थक उनका जगह जगह जोरदार स्वागत कर बधाई दे रहे हैं।
बता दे कि प्रमोद खारी एक सफल उद्यमी के साथ-साथ लक्सर क्षेत्र में जनता के सेवक के रूप में लंबे समय से कार्य कर रहे हैं और उन्हें जनता का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद बदले में मिल रहा है।
