उत्तराखण्ड। उत्तराखण्ड के कई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र में कई नदी नाले बारिश उफान पर आ गए हैं। कल अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में पड़ने वाला पन्याली नाला भी उफान पर आ गया, जिसमें एक पिकअप गाड़ी के ड्राइवर ने बरसाती नाले में अपना पिकअप वाहन डाल दिया, जिससे वह पिकअप सहित बह गया, गनीमत रही कि ड्राइवर ने कूद कर और नाले में तैरकर अपनी जान बचाई।
