हरिद्वार में लगातार आफत की बारिश बरस रही है देर रात थाना बहादराबाद क्षेत्र में एक फैक्ट्री में पानी भरने से करीब 40, 50 कर्मचारी फस गए थे बहादराबाद पुलिस ने सूचना पाते हैं रेस्क्यू कर सभी को सकुशल बाहर निकाल।
बहादराबाद पुलिस के अनुसार समय 04:37 बजे द्वारा 112 कंट्रोल रूम सूचना प्राप्त हुई कि थाना बहादराबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अहमदपुर में उत्तम डीसलेरी फैक्ट्री में बाढ़ का पानी घुस गया है जिसमें करीब डेढ़ सौ लोग फंसे हैं सूचना पर तत्काल थाना बहादराबाद से वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप राठौर, प्रभारी चौकी शांतरशाह उप नि खेमेंद्र गंगवार रात्रि अधिकारी अपर उप नि0 राकेश सिंह थाना मोबाइल,HP 4 पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा उच्च अधिकारी गणों को सूचित करते हुए फायर पुलिस व जल पुलिस को भेजने के लिए कंट्रोल रूम को सूचना दी गई सभी पुलिस टीमों द्वारा मौके पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य शुरू किया गया और फैक्ट्री में कार्यरत 52 कर्मचारी/मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला गया । मौके पर कुशलता है।
