बंगाली हॉस्पिटल के सामने अवैध पार्किंग बनी जी का जंजाल,रोज घंटों लगता है जाम,देखें वीडियो

हरिद्वार। रामकृष्ण मिशन कनखल अस्पताल के बाहर अवैध पार्किंग के चलते रोज लगने वाले जाम की वजह से वार्ड 31 के रहने वाले लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

दरअसल बंगाली हॉस्पिटल के बाहर लंबे समय से अवैध पार्किंग संचालित हो रही है जिसमें एंबुलेंस के साथ-साथ अन्य गाड़ियों का जमावड़ा भी लगा रहता है जिसकी वजह से अस्पताल के सामने अमूमन दिन में कई घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है,

वार्ड के पार्षद भूपेंद्र कुमार ने नगर निगम को पत्र लिखकर जाम से निजात दिलाने के लिए फुटपाथ वाले एरिया में रेलिंग लगाने की मांग की थी, लेकिन उसे पर भी अभी तक नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की है जिसके चलते क्षेत्र के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है घंटों स्कूली बच्चों की बस और मरीजों की गाड़ियां जाम में फंसी रहती है।

पार्षद भूपेंद्र कुमार ने नगर निगम से इस पर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!