हेली हादसा
गौरीकुंड क्षेत्र में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा, केदारनाथ रूट पर आर्यन कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश, पांच लोगों की मौत।
हादसे की पुष्टि, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना।
गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण के बीच हुआ हादसा, खराब मौसम को बताया जा रहा है हादसे की वजह।
पायलट राजवीर के साथ यात्रियों में विक्रम रावत (बीकेटीसी कर्मचारी), विनोद, तृष्टि सिंह, राजकुमार, श्रद्धा और 10 साल की बच्ची राशि शामिल।
चारधाम यात्रा के दौरान लगातार हो रहे हैं हेलीकॉप्टर हादसे, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
बीते दिनों में सड़क के बीच कराई गई थी क्रैश लैंडिंग, पहले भी एक हादसे में गई थी कई लोगों की जान।
इन हादसों को देखते हुए केदारनाथ रूट पर हेलीकॉप्टर फेरे किए गए कम, रोजाना 60 फेरे घटाए गए।
