
हरिद्वार में हुई तेज बारिश से रानीपुर मोड़ पर भारी जल भराव होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है रानीपुर मोड़ ही नहीं ज्वालापुर का पीठ बाजार की भी सड़के पूरी तरह से जलमग्न हो गई है। तेज बारिश में नगर निगम की सभी व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी है सुबह 6:30 बजे से हरिद्वार में तेज बारिश के चलते शहर में कई स्थानों पर भारी जल भराव देखा जा रहा है।
