हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुनिश सैनी  को किया सम्मानित

श्री ओम विश्वविद्यालय के प्रांगण में सभी शाखों के छात्र-छात्राओं के बीच क्रीडा सप्ताह (Sport Meet) का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता डॉ. अनिल कुमार झा (डीन आयुर्वेदा) के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है।

जिसमे विश्वविद्यालय के सभी छात्र / छात्रा बड़े उत्साह से भाग ले रहे हैं, खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ विश्विद्यालय के कुलाधिपति श्री मुनीश सैनी जी के द्वारा फीता काट कर किया गया, साथ में विश्विद्यालय के सभी गणमान्य व्यक्ति अध्यापक व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो कुलपति प्रोफेसर एस.पी. पांडे जी ने प्रतिभागी छात्र /छात्राओ को शुभकामनाएँ देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करता हैं।

इस प्रतियोगिता के अंतर्गत आउटडोर (क्रिकेट वालीबाल फुटबाल, कब्बडी, बैडमिन्टन, खो-खो, रसाकसी, रेस, जम्प, इत्यादि) व इनडोर (कैरम, लूडो, शतरंज, रंगोली, पोस्टर पेंटिंग इत्यादि) क्रीडा का सुव्यवस्थित संचालन विश्वविद्यालय के सभी प्रचाजों समिति के द्वारा किया जा रहा है, खेल कूद प्रतियोगिता का समापन दिंनाक 20-12-2025 को सांस्कृतिक कार्यक्रम एंव परितोषित वितरण के साथ विश्वविद्यालय के सभागार में किया जायेगा।

साथ-साथ अति हर्ष का विषय है श्री ओम विश्वविद्यालय उत्तराखंड के अंदर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य करने हेतु आदरणीय मुख्यमंत्री हरियाणा माननीय श्री नायव सिंह सैनी जी द्वारा सम्मानित किया गया और उज्जवल भविष्य की कामना की।

आदरणीय मुख्यमंत्री हरियाणा माननीय श्री नायव सिंह सैनी ने कहा श्री ओम विश्वविद्यालय शिक्षा, नवाचार और सामाजिक उत्थान का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यह संस्थान केवल डिग्री प्रदान करने का माध्यम नहीं, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास का सशक्त मंच है। श्री मुनीश सैनी जी की दूरदर्शी सोच और शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का यह विश्वविद्यालय एक जीवंत उदाहरण है।

यह विश्वविद्यालय आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं, अनुभवी और समर्पित शिक्षकों, तथा अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने वाले वातावरण के लिए जाना जाता है। यहाँ शिक्षा को व्यावहारिक ज्ञान, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ जोड़ा गया है, जिससे छात्र न केवल योग्य पेशेवर बनते हैं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक भी बनते हैं।

श्री मुनीश सैनी जी के मार्गदर्शन में यह विश्वविद्यालय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, रोजगारोन्मुख शिक्षा देने और देश-प्रदेश के विकास में योगदान देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। यह संस्थान ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों के विद्यार्थियों को समान अवसर प्रदान कर शिक्षा में समावेशिता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। निस्संदेह, श्री मुनीश सैनी जी द्वारा स्थापित यह विश्वविद्यालय ज्ञान, संस्कार और प्रगति का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखता है।

खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में डॉ सुशील कुमार, डॉ विजय सिंह, डॉ किरण मोहिते, डॉ तृप्ति, डॉ मोहिनी, डॉ प्राशु, डॉ प्रियांक, डॉ अभिषेक रमन, शशिर आर्य, अभिषेक शाह, विजय सिंह, पुष्पेन्द्र तिवारी, शुभम, गौरव मनकोटिया, विशाखा, साधना, शुभम सेमवाल, अंकुर, प्रियंका, आदि सभी अपना अहम योगदान दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!