अंडर-14 लेट अंजुला गोयल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जीती हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की टीम

रुड़की। अंडर-14 लेट अंजुला गोयल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स क्रिकेट अकादमी और सैनी क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इसमें सैनी क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स क्रिकेट अकादमी ने 27.1 ओवर में ही दो विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स क्रिकेट अकादमी की तरफ से विनायक वर्मा ने 67 गेंदों में 42 रन की पारी खेली, साथ ही हर्षित ने शानदार नाबाद 93 गेंदों में 100 रन की पारी खेली और केशव ने 7 ओवर में 13 रन देकर एक विकेट लिया।
हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स क्रिकेट अकादमी ये मैच 8 विकेट से जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाने में सफल रही। स्पोर्ट्स कंपलेक्स क्रिकेट अकादमी की टीम में लक्ष्य, विनायक, आराध्या,
अभिषेक, हर्षित, कृष्णा, उपेंद्र, केशव, ध्रुव, सिद्धार्थ, मुकुंद और करण ये सभी खिलाड़ी शामिल रहे।

