सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के पुतले का दहन कर यह स्पष्ट संदेश दिया कि जनता की सुरक्षा और न्याय की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हाल ही में हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में घटित घटनाओं ने पूरे समाज में डर और आक्रोश का माहौल पैदा किया है:
- योग प्रशिक्षिका ज्योति मर्स की संदिग्ध मृत्यु: 35 वर्षीय ज्योति मर्स का कमरे में मृत पाया जाना और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट तथा श्वासरोध की पुष्टि, प्रशासन की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है।
- 11 वर्षीय अमित मौर्य की निर्मम हत्या: गला घोंटकर हत्या, शव के अंगों को अलग-अलग स्थानों पर छिपाना, और आरोपी द्वारा तंत्र-मंत्र का बहाना बनाकर अपराध छुपाने की कोशिश। पुलिस की उदासीनता ने समाज को असुरक्षित महसूस कराया।
- नैनीताल जिला पंचायत चुनाव में अपहरण और मारपीट: चुनाव के दौरान पांच जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण और नेता प्रतिपक्ष पर हमला कर उन्हें मारने का प्रयास। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बावजूद प्रशासन ने उचित कार्रवाई में देरी की।
मिडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा की हमारे समाज में कानून और व्यवस्था की स्थिति भयावह है। हल्द्वानी में ज्योति मर्स और अमित मौर्य जैसी निर्दोष हत्या ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रशासन और पुलिस अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है। नैनीताल जिला पंचायत चुनाव के दौरान विपक्षी नेताओं पर हमले और कार्यकर्ताओं के अपहरण ने लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया को खतरे में डाल दिया है। सुराज सेवा दल इस अत्याचार और लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो हम और भी व्यापक आंदोलन करेंगे और दोषियों की जिम्मेदारी तय कराएंगे।
सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने यह स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन केवल न्याय की मांग और समाज में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए है। अब जनता और संगठन चुप नहीं रहेंगे। अपराधियों को बचाने वाले प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों रमेश जोशी,देवेंद्र बिष्ट हिमांशु धामी,दिव्यांश बिष्ट, कुणाल, बग्गा कावेरी जोशी,पूजा बिष्ट पूजा नेगी,अरविंद, संगीता, शिवम् सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे
