महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा किए गए बदलाव का किया स्वागत…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नियुक्त होने पर वेद मंदिर आश्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद महाराज के नेतृत्व में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। स्वामी यतीश्वरानंद महाराज ने कहा कि महेंद्र भट्ट की दूरदर्शिता का लाभ पार्टी को मिलेगा।
शनिवार को वेद मंदिर आश्रम में स्वामी यतीश्वरानंद महाराज ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा किए गए बदलाव का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा, केंद्र और राज्य सरकार की जनहित की नीतियों का लाभ आमजन तक पहुंचाने में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव उनके नेतृत्व में होगा, जिसमें भाजपा मजबूत होकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व हमेशा संगठन की मजबूती पर जोर देता रहा है।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष अमित चौहान ने कहा कि हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष की दूरदर्शिता और विजन का लाभ मिलेगा।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अमित चौहान, श्रवण चौहान, मंडल महामंत्री विवेक चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, मास्टर धर्मेंद्र चौहान, सांसद प्रतिनिधि चौधरी सत्य कुमार, सोहन वीर, मनोज सैनी, अंकित चौहान, सतविंदर सिंह, विक्रम भुल्लर, चेतन कोचर, शुभम सैनी, अमित सैनी आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!