
हरिद्वार। प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर शौर्य गाथा की खबर से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा ने भ्रष्टाचार के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए गलतियों की बात को सुधारते हुए सुधार की बात कही।
विदित हो की एक लंबे इंतजार के बाद जनपद हरिद्वार में 155 शिक्षकों की पदोन्नति की गई थी। पदोन्नति सूची जारी होने के बाद उसमें कई खामियां उजागर हुई थी तथा कई शिक्षकों द्वारा कथित रूप से भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। लिस्ट में खामी को लेकर शौर्य गाथा ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसके बाद प्रदेश खासकर शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। पूरे मामले पर जब जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आशुतोष भंडारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि सभी प्रमोशन नियमानुसार किए गए हैं। एक्ट को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों को प्लेसिंग दी गई। कुछ प्रकरण उनके संज्ञान में लाने पर उन्होंने कहा कि छोटी मोटी गलतियां हुई है जिनको सुधार लिया जाएगा।
