हरिद्वार में डॉ राम मनोहर लोहिया मार्ग को दुरुस्त की जाने की मांग

Haridwar। हाथी वाला पुल के समीप डॉ राम मनोहर लोहिया मार्ग काफी समय से खस्ता हाल है , आज महान स्वतंत्रता सैनानी ,समाजवाद के विचारक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के नेता महंत शुभम गिरी जी ने राम मनोहर लोहिया मार्ग को ठीक करने की मांग की, उन्होंने कहा कि प्रशासन मार्ग का ध्यान रखें और तत्काल उनके नाम का पत्थर बदले, शुभम गिरी ने कहां कि हाथी वाला पुल, हर की पैड़ी के पास राम मनोहर लोहिया मार्ग के पत्थर का पेंट भी उतर चुका है और काफी खस्ता हालत में मार्ग है कृपया करके जो मार्ग का नाम रखा है उसे मार्ग को यथाशीघ्र ठीक किया जाए।

