Haridwar। कनखल थाना क्षेत्र में लक्सर रोड पर एक ड्राइवर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है बताया जा रहा है स्विफ्ट डिजायर कार का चालक पहले सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार कर तेजी से भागा ,उसके बाद उसने संजीवनी हॉस्पिटल के सामने एक सब्जी के ठेले को भी उड़ा दिया, बाद में लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर उसकी धुनाई की ,वीडियो में लोग यह भी कह रहे हैं कि मर जाएगा इस पुलिस को सौंप दो, वीडियो में देखा जा सकता है कि पब्लिक ने पीट-पीटकर का चालक को अधमरा कर दिया है
