हरिद्वार। uksssc के पेपर लीक होने की सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हरिद्वार पुलिस ने बॉबी पंवार को एसओजी ऑफिस में पूछताछ के लिए लाया गया। उनपर पर पेपर शुरू होने के महज आधे घंटे बाद सोशल मीडिया हैंडल पर लीक होने की खबर पोस्ट की गई। एस ओ जी ऑफिस के बाहर बॉबी पंवार समर्थकों की भीड़ लगी हुई है और इसे सोची समझी साजिश बताते हुए अगर जल्द उन्हें नहीं छोड़ा गया तो भी आंदोलन करने की चेतावनी दे रहे है।
