।
मामला चमोली स्थित जोशीमठ का है जहां एक भालू के बच्चे ने जब कुछ खाने के लिए एक कनस्तर में मुँह डाला तो मुँह अंदर तो चला गया लेकिन बाहर नहीं आ पाया जिससे भालू का बच्चा परेशान हो कर इधर से उधर भागने लगा और साथ ही उसे परेशान देख कर उसकी भी उसे बचाने के लिए साथ साथ भागती नज़र आई । इसकी जानकारी जब वन विभाग को लगी तो उसकी पूरी टीम मौक़े पर पहुँच कर किसी तरह काट कर कनस्तर से भालू के मुँह निकालने में मदद की । कनस्तर से मुँह निकलते ही भालू ने वहाँ से जगल की ओर भाग गया ।
