
हरिद्वार का लक्सर क्षेत्र इन दोनों बाढ़ से प्रभावित है मुख्यमंत्री धाम बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करके भी चले गए हैं, पूर्व विधायक चैंपियन ने भी क्षेत्र का दौरा करके आश्वासन दिए थे, लेकिन अभी तक सरकारी मशीनों द्वारा बाढ़ प्रवाहितों के लिए राहत नहीं भेजी गई है।


लक्सर क्षेत्र के मुख्य जन सेवक प्रमोद खारी ने हर साल की भांति इस साल भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में अपनी सेवा कार्य शुरू कर दिए हैं शनिवार के दिन प्रमोद खारी ने गंगादास बड़ा, गंगा दास छोटा,बहादराबाद गांव में बड़े स्तर पर राहत सामग्री को रवाना किया, इस मौके पर खारी ने कहा कि लक्सर क्षेत्र हर साल बाढ़ से प्रभावित होता है सरकार द्वारा दावे बहुत किए जाते हैं लेकिन इस समस्या का कोई समाधान कोई भी सरकार नहीं कर पाई है चाहे वह कांग्रेस की सरकार में भाजपा की सरकार । लक्सर क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित है और अभी तक जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देशों के बावजूद भी कोई राहत अभी तक नहीं पहुंचाई गई है उनके द्वारा लगातार लक्सर क्षेत्र में जन सेवा की जाती है जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क किताब देना हो या हर साल बाढ़ क्षेत्र में राहत पहुंचाना हो,इस बार भी उनके द्वारा बड़े स्तर पर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में खाद्य सामग्री भेजी जा रही है जो निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने एक बार फिर सरकार से लक्सर को आपदा क्षेत्र घोषित करना की मांग दोहराई ।
