Home / खेल / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला खेल दिवस का आयोजन…

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला खेल दिवस का आयोजन…

हरिद्वार। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अकादमी हरिद्वार उत्तराखंड के तत्वावधान में आरएल पब्लिक स्कूल शांतरशाह निकट पतंजलि योगपीठ के क्रीड़ा मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर त्रिकोणीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें प्रथम उद्घाटन मैच एनएस स्पोर्ट्स एकेडमी रुड़की ब्लॉक एवं एसएमजेएन डिग्री कॉलेज स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच खेला गया, जिसमें एसएमजेएन डिग्री कॉलेज स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम ने 26/17 स्कोर के साथ 09 पॉइंट से मैच जीत लिया। प्रतियोगिता का द्वितीय मैच एनएस स्पोर्ट्स एकेडमी रुड़की ब्लॉक एवं आरएल स्पोर्ट्स एकेडमी शातरंशाह निकट पतंजलि के बीच खेला गया जिसमें एनएस स्पोर्ट्स एकेडमी रुड़की ब्लॉक की टीम ने 13/5 के स्कोर से मैच जीत लिया। अंकों के आधार पर एसएमजेएन डिग्री कॉलेज स्पोर्ट्स एकेडमी हरिद्वार ने स्वर्ण पदक एनएस स्पोर्ट्स एकेडमी रुड़की ब्लॉक ने रजत पदक एवं अपने दोनों मैच हार कर आरएल स्पोर्ट्स एकेडमी शांतरशाह की टीम को कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा।
नैंसी व सोनिया ने रेफरी की भूमिका निभाई जबकि स्कोरर के रूप में कनिका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एकेडमी हरिद्वार उत्तराखंड के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल के साथ-साथ समस्त पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!