Home / शिक्षा / स्वामी दर्शनानन्द इंस्टीट्यूट में ‘उमंग’ वार्षिक खेलकूद का आयोजन…

स्वामी दर्शनानन्द इंस्टीट्यूट में ‘उमंग’ वार्षिक खेलकूद का आयोजन…

हरिद्वार। स्वामी दर्शनानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘उमंग’ का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की निदेशक डॉ. जयलक्ष्मी और प्रधानाचार्य अशोक गौतम ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर पंकज चौधरी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बैडमिंटन, वॉलीबॉल, 100 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप और रोप स्किपिंग शामिल रहे। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ में खुशी और आलोक विजयी रहे, जबकि रोप स्किपिंग में हर्षिता और हितेश ने जीत हासिल की। बैडमिंटन में हर्षिता और रोहित ने बाजी मारी। लॉन्ग जंप में भानु विजेता रहे। रस्सा-कसी प्रतियोगिता में करण, पीयूष, लक्ष्य और रोहित की टीम विजयी रही, जबकि गर्ल्स टीम में हर्षिता, टिया और जिवांशी ने जीत दर्ज की। वॉलीबॉल में हितेश सुदन की टीम ने जीत हासिल की।
इस अवसर पर विजेता छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य अशोक गौतम, डीन एकेडमिक्स अंजुम सिद्दीकी, दिव्या राजपूत, विकास अग्रवाल, अनुराग गुप्ता, त्रिशु अवस्थी, वैशाली, दिलखुश, सुधांशु जगता, वर्षा रानी, आशीष कुमार, उमेश कुमार, देवेंद्र सिंह रावत, धरणीधर वाग्ले और ज्योति राजपूत ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!