
हरिद्वार। खेल निदेशालय उत्तराखण्ड के तत्वावधान एवं उत्तराखण्ड टेबल टेनिस संघ तथा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय, हरिद्वार द्वारा 17 एवं 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं तथा महिला एवं पुरुषों की ओपन राज्य स्तरीय आमंत्रण टेबल टेनिस प्रतियोगिता के गुरुवार 21 अगस्त के लीग मैचों के परिणाम निम्न प्रकार रहे।
पुरूष वर्ग के परिणाम निम्न प्रकार रहे…
1- चमोली ने पिथौरागढ़ को 3-0 से पराजित किया।
2- देहरादून ने चमोली को 3-0 से पराजित किया।
3- पौड़ी ने चमोली को 3-2 से पराजित किया।
4- देहरादून ने अल्मोड़ा को 3-0 से पराजित किया।
5- टिहरी ने उधमसिंह नगर को 3-0 से पराजित किया।
6- नैनीताल ने हरिद्वार को 3-0 से पराजित किया।
महिला वर्ग के परिणाम निम्न प्रकार रहे…
1- चमोली ने पौड़ी को 3-0 से पराजित किया।
2- नैनीताल ने हरिद्वार को 3-0 से पराजित किया।
3- उधमसिंह नगर ने पिथौरागढ़ को 3-0 से पराजित किया।
4- चमोली ने टिहरी को 3-1 से पराजित किया।
5- देहरादून ने हरिद्वार को 3-0 से पराजित किया।
प्रतियोगिता में सतीश चन्द्र भट्ट, नितिन गुसाई भूपेन्द्र उप्रेती, हरि प्रसाद सिमल्टी निखिल एवं महति एस.के. निर्णायक रहे।
इस अवसर पर जितेन्द्र मेहरा, पुलिस अधीक्षक क्राइम एवं ट्रैफिक, चेतन गुरूंग, उपाध्यक्ष भारतीय टेबल टेनिस संघ, शबाली गुरूंग, जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार, प्रदीप कुमार, उप-क्रीड़ा अधिकारी अनुराग राठी, सहायक प्रशिक्षक अक्षत कुकरेती, टेबल टेनिस प्रशिक्षक शुभम बोहरा, अनुराग धमान्दा, आयुष सैनी, आदित्य गुप्ता, सोहनवीर सिंह, राजन राणा, मंगल सिंह, करूणानिधि पाण्डेय एवं अनेक खेल प्रेमी उपस्थित थे।
