टोक्यो ओलंपिक्स में भारत ने मेन्स हॉकी में रचा इतिहास, 4 दशक बाद जीता पदक।

हरिद्वार/ तुषार गुप्ता

टोक्यो ओलंपिक में भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत ने पुरुष हॉकी में 4 दशक का सूखा खत्म करते हुए कांस्य पदक जीत लिया है।भारत ने जर्मनी को 5-4 से मात दी। सिमरनजीत सिंह ने 3 गोल दागे। टीम इंडिया की इस मुकाबले में खराब शुरुआत भले रही हो लेकिन फिर उसने लगातार गोल दागकर वापसी की। लेकिन इसके बाद जर्मनी ने दो और गोल कर भारत पर दबाव बना दिया।

*पदक का इतिहास*

भारत ने ओलिंपिक में सबसे ज्यादा मेडल पुरुष हॉकी में जीते हैं। टीम ने 1928, 1932, 1936, 1948, 1952, 1956, 1964 और 1980 ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा 1960 में सिल्वर और 1968,1972 और 2021 (टोक्यो ओलिंपिक 2020) में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!