उत्तराखण्ड / सुमित यशकल्याण।

देहरादून / हरिद्वार। रविवार को 37वीं इंटर स्कूल स्केटिंग चैंपियनशिप स्पोर्ट्स एकेडमी देहरादून में संपन्न हुई। चैंपियनशिप में हरिद्वार के बच्चों का अनूठा प्रदर्शन रहा। जी स्पोर्ट्स अकेडमी, इंटरनेशनल क्लब बीएचईएल के कोच आशुतोष एवं हरिद्वार डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के कोच शांतनु मांगलिक के साथ हरिद्वार टीम उत्तराखंड की राजधानी देहरादून गई।

हरिद्वार डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के रौनक अंडर 04 कैटेगरी गोल्ड, मनस्वी अंडर 08 सिल्वर, युग मांगलिक अंडर 08 गोल्ड, दिव्यांशु धीमान अंडर 12 सिल्वर अंडर फोर्टीन गोल्ड, आयुष गुप्ता अबोव 16 श्रुस्टि पटेल गोल्ड, आकृति त्रिपाठी सिल्वर,
राशि मेहरोत्रा ब्रॉनज़ अबोव 16 इनलाइन, यशदीप सिल्वर एवं इंटरनेशनल क्लब बीएचईएल हरिद्वार के बच्चे जिसमें अंडर 10 इनलाइन गर्ल्स में पाकी ने स्वर्ण पदक, अंडर 04 प्रत्यूषा मीणा ने स्वर्ण पदक, अंडर 10 बॉयज में हर्षवर्धन सिंह ने कांस्य पदक एवं अंडर 06 बॉयज में सुकृत अग्रवाल स्वर्ण पदक एवं वरेण्यम पाल ने कांस्य पदक जीता तथा पीयूष प्रजापति, गुरप्रीत, सिद्धार्थ सिंह रावत, गुरदित व विवान गुप्ता का बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा।
बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब के सेक्रेटरी अखिलेश पांडे ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
