भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ, संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। मंगलवार को भव्य शोभायात्रा के साथ संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया।‌ आगामी नौ दिनों तक भक्त रामकथा का अमृतपान कर सकेंगे। श्री रामकथा मर्मज्ञ बाबा हरिदास महाराज के श्रीमुख रामकथा की अमृत गंगा बहेगी। जिसमें भक्त पुण्य की डुबकी लगायेंगे।‌
गौरतलब है कि हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जगजीतपुर-जमालपुर रोड पर फुटबॉल ग्राउंड के समीप स्थित श्री बालाजी धाम, सिद्धबलि हनुमान, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर राज विहार फेस -01 के प्रांगण में संगीतमयी श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया। कथा के पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हरिनाम संकीर्तन मंडल, इस्कान की धुनों पर श्रद्धालुओं के कदम जमकर थिरके। मार्ग में पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

कथा संयोजक स्वामी आलोक गिरी महाराज ने बताया कि मंगलवार, 28 मार्च से लेकर बुधवार 05 अप्रैल तक चलने वाली संगीतमयी श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिदिन श्रद्धालु दोपहर तीन बजे से रामकथा का अमृतपान कर सकेंगे। श्री राम कथा के उपरांत सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री महंत केदार गिरी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ शोभायात्रा में गणमान्य संतों में मणिराज पुरी, बाबा अमित पुरी, बाबा अमर गिरी, विनोद महाराज वशिष्ठ गिरी बाबा मनकामेश्वर गिरी बाबा शंकर गिरी सहित अन्य संत मौजूद रहे। ‌उन्होंने बताया कि 06 अप्रैल को धूमधाम से हनुमान जयंती महोत्सव मनाया जाएगा।

इस मौके पर मुख्य यजमान संजीव राणा और जयपाल शर्मा के साथ पार्षद नागेंद्र राणा, प्रदीप चौधरी, संजय चौधरी, हरीश चौधरी, कामेश्वर यादव, राहुल शर्मा, अनिल मिश्रा, ओमप्रकाश मलिक, कालका प्रसाद कोठारी, जगमोहन नेहिल, चंद्र प्रकाश, रमेश रावत, रंजीता झा, रंजना शर्मा, श्वेता मिश्रा, सुधा राठौर, राज विहार महिला संकीर्तन मंडल व रामकथा आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!