धूमधाम से मनाया गया मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। स्वामी आलोक गिरी महाराज ने कहा कि भगवान राम का नाम सुमिरन समस्त कष्टों से मुक्ति दिलाने वाला है।‌ रामचरित मानस में गोस्वामी तुलसीदास ने लिखा है कलयुग केवल नाम आधारा, जो सुमिरै वो दास तुम्हारा। इसका अर्थ है कि राम नाम जपने मात्र मनुष्य के सभी मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं। स्वयं भगवान राम के आदेश पर पवनपुत्र हनुमान भक्तों का संकट हरने के लिए साक्षात उपस्थित हो जाते हैं।‌

श्री बालाजी धाम सिद्धबलि हनुमान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में चल रही संगीतमय श्रीरामचरित मानस कथा के चतुर्थ दिवस कथा व्यास स्वामी हरिदास महाराज और बाबा आलोक गिरी महाराज के सानिध्य में भक्तों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कथा व्यास स्वामी हरिदास महाराज के भजनों पर श्रद्धालुओं ने नाच गाकर भगवान राम के आगमन का स्वागत किया।‌ कथा व्यास हरिदास महाराज ने कहा कि भगवान राम के जन्म के समय अयोध्या में उत्सव का माहौल व्याप्त हो गया । समस्त देवताओं ने आकाश से पुष्प वर्षा कर भगवान राम के जन्म की शुभकामनाएं दी। राजा दशरथ की खुशी का ठिकाना नहीं था। धरती मां को रावण के पापों से मुक्ति दिलाने के लिए स्वयं नारायण का अवतार हुआ था। ‌

आज भी राम कथा ने भगवान राम का जन्म उत्सव पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। ‌रामकथा में श्री महंत केदार गिरी महाराज, पुजारी मनकामेश्वर गिरी, शंकर गिरी, शशि भारद्वाज, संजय चौधरी, प्रदीप गुर्जर, कालका प्रसाद कोठारी, जगमोहन नेहिल, कामेश्वर यादव, काली प्रसाद साह, विष्णु देव ठेकेदार, पंडित विनय मिश्रा, पंडित सोहन चंद डोंडरियाल, विशाल भाटिया चंद्र प्रकाश रमेश रावत, राजबाला देवी, सुरेखा देवी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!