श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के संयोजन में संतों व समाजसेवियों ने की कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, देखें वीडियो..

हरिद्वार/ सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। शुक्रवार को श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के संयोजन में संतों एवं समाजसेवियों ने सिंहद्वार स्थित शिवमूर्ति चौक पर अपने गंतव्यों को लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर दौ सौ इक्यावन किलो फूलों की वर्षा की और पीने का पानी, फल, बिस्कुट आदि वितरित किए।

इस दौरान पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। सभी को कांवड़ियों की सेवा सत्कार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से शिवभक्त कांवड़िए अपनी मनोकामनाएं लेकर धर्मनगरी में पहुंचते हैं। भगवान शिव अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। भगवान शिव का स्मरण करने मात्र से ही परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है। भगवान शिव भक्त की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न हो जाते हैं। शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। व्यापारी, सामाजिक संस्थाएं लगातार शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में अपना योगदान दे रही हैं। उन्होंने कांवड़ियों से अपील करते हुए नियमों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें।

स्वामी ललितानंद महाराज एवं पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि धार्मिक यात्रा सनातन संस्कृति को दर्शाने का सशक्त माध्यम है। शिवभक्त कांवड़ियें देश के कोने-कोने से कठिनाईयों का सामना करते हुए अपनी यात्रा को पूरा करते हैं। धर्मनगरी के लोगों को शिवक्त कांवड़ियों का स्वागत सत्कार करना चाहिए। हिंदू संस्कृति के दर्शन कांवड़ यात्रा में होते हैं। सुनील प्रजापति व सोम कश्यप ने कहा कि श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक धर्म एवं समाजसेवा में महत्वपूर्ण योगदान कर रहे हैं। अन्य लोगों को इससे सेवा की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर नारायण शर्मा, मिनी गिरी, राकेश उपाध्याय, सोम कश्यप, भागवताचार्य पवन कृष्ण शास्त्री, सुनील प्रजापति, सार्थक शर्मा, विष्णु शर्मा, विष्णु भारद्वाज, दीपक शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, स्वामी कमलानंद, स्वामी ललितानंद महाराज, सुमित चावला, गुलशन अरोड़ा, राजेश शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!