श्री प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में हुई महामृत्युंजय यंत्र की स्थापना, जानिए।

हरिद्वार/तुषार गुप्ता

हरिद्वार। संपूर्ण विश्व के रोग शोक निवारण एवं संपूर्ण मानव जाति के कल्याण की कामना से भगवान शिव के अति प्रिय मास सावन मास के प्रथम दिवस पर प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महामंडलेश्वर एवं प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के पीठाधीश्वर महंत स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज के पावन सानिध्य में श्री प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में विधि विधान के साथ महामृत्युंजय यंत्र की स्थापना की गई। सावन मास पर्यंत महामृत्युंजय यंत्र का अभिषेक एवं पूजन कार्यक्रम चलता रहेगा। इसके साथ ही सम्पूर्ण विश्व को करोना माहामारी से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान शिव पूजा अर्चना की जाएगी। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा संपूर्ण विश्व में पहला महामृत्युंजय यंत्र आश्रम में स्थापित किया गया है। चुकी सरकार की ओर से कावड़ मेला को प्रतिबंधित किया गया है। इसलिए कांवड़िए हरिद्वार में आकर जल चढ़ाने में असमर्थ है। कावड़ियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आश्रम में स्थापित महामृत्युंजय यंत्र पर प्रतिदिन जलाभिषेक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूजन का कार्यक्रम पूरे सावन मास में चलता रहेगा। देश प्रदेश के अनेक गणमान्य व्यक्ति, राजनेता, संत महंत पूजन कार्यक्रम भाग लेकर आराधना करेगें। कार्यक्रम में महामृत्युंजय मंत्र के प्रणेता महंत सहजानंद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!