दशहरा पर्व, महानिर्वाणी अखाड़े में हुई शस्त्र पूजा, देखें वीडियो…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में दशहरे के पर्व को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हरिद्वार में सन्यास परंपरा से जुड़े अखाड़ों में दशहरे के दिन शस्त्रों की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के साधु-संतों ने वैदिक विधि-विधान के साथ शस्त्रों की पूजा की। अखाड़े के इष्ट देव श्री सूर्य प्रकाश और भैरव प्रकाश नामक भालों के साथ ही अखाड़े के अन्य हथियारों को गंगाजल और पंचामृत से स्नान कराया गया। महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्रपुरी महाराज ने बताया कि हजारों वर्ष पहले आदि गुरु शंकराचार्य ने अखाड़ों की स्थापना की। उन्होंने ही अखाड़ों से जुड़े नागा सन्यासियों को शास्त्र और शस्त्र ज्ञान दिया। महानिर्वाणी अखाड़े के नागा सन्यासियों ने सनातनी मठ मंदिरों के साथ धर्म की रक्षा के लिए कई युद्ध भी लड़े है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!