दुर्गा अष्टमी पर घर-घर हुआ कन्या पूजन, जानिए…
हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।


हरिद्वार। आज दुर्गा अष्टमी है नवरात्रों में व्रत रखने के बाद आज दुर्गा अष्टमी के दिन घर-घर कन्याओं का पूजन किया जा रहा है। आज हरिद्वार में भी दुर्गा अष्टमी के दिन कन्याओं का पूजन किया जा रहा है। इस दिन मां के नौ रूपों के अनुसार नौ कन्याओं को घर पर भोजन खिलाया जाता है और उनकी पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ उन्हें उपहार भी दिए जाते हैं। कुछ लोग दुर्गा अष्टमी के दिन ही कन्याओं का पूजा कर नवरात्रों का समापन करते हैं। कुछ लोग दुर्गा नवमी के दिन कन्या पूजन करते हैं। हरिद्वार के कार्तिकेय अपार्टमेंट में आज दुर्गा अष्टमी के दिन घर-घर कन्याओं का पूजन किया गया।