मकर सक्रांति पर श्रद्धालु लगा रहे हैं गंगा में डुबकी, देखें वीडियो…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। आज मकर संक्रांति का स्नान है देश भर के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा हुआ है। हरिद्वार हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड पर मकर सक्रांति पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। उत्तरी भारत में प्रचंड ठंड के बावजूद लोग घर से निकल कर गंगा घाटों पर स्नान करने पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने भी दस लाख श्रद्धालुओं के गंगा स्नान करने की उम्मीद जताई है। मान्यता के अनुसार आप गंगा स्नान करके दान पुण्य का कार्य करते हैं तो आपका पूरा वर्ष सुखद जाता है। वही प्रशासन ने सुरक्षा, कानून, ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था चौकस कर रखी है। पंडित ने बताया हिन्दू धर्म के लोगों के लिए मकर सक्रांति का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं। इस दिन मकर राशि में सूर्य प्रवेश कर जाते हैं और इसलिए ही इस दिन को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। बहुत सी जगहों पर इसे खिचड़ी और उत्तरायण भी कहते हैं। मकर संक्रांति पर प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालुओं का मेला विभिन्न नदियों के घाटों पर लगता है इस शुभ दिन तिल, खिचड़ी का दान श्रद्धालुओं द्वारा किया जाता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!