Home / राजनीति / यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह हरिद्वार दौरे पर, विकास कार्यों का निरीक्षण और आध्यात्मिक यात्रा…

यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह हरिद्वार दौरे पर, विकास कार्यों का निरीक्षण और आध्यात्मिक यात्रा…

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को हरिद्वार में सिंचाई विभाग के विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ आध्यात्मिक यात्रा भी की। उनका यह दौरा हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और बिजनौर से जुड़े सिंचाई विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा पर केंद्रित रहा।
दौरे की शुरुआत उन्होंने वीआईपी घाट पर मां गंगा में स्नान से की। इसके बाद गंगा तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ-पूजन किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक फलदार पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रकृति संरक्षण और सनातन परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
हरिद्वार प्रवास के दौरान जलशक्ति मंत्री ने आचार्य एवं ज्योतिषाचार्य गिरधर शास्त्री से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद बिल्वेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया।
इसके उपरांत उन्होंने कृष्णायन गौशाला का भ्रमण किया और गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संबंधित पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया।
दौरे के दौरान आचार्य विवेकानंद शास्त्री, सिंचाई विभाग के अधिकारी विकास त्यागी, भारत भूषण शर्मा, के.के. सैनी, अनुज बंसल सहित सिंचाई विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!