प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए डॉ. विशाल गर्ग का स्वागत, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए डॉ. विशाल गर्ग का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों, वैश्य बंधु समाज के पदाधिकारियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने फूलमालाएं पहनाकर एवं बुके देकर स्वागत किया। विशाल गर्ग को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि डॉ. विशाल गर्ग भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की रीति-नीतियों को आगे बढ़ाने के साथ अपने सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अवश्य ही डॉ. विशाल गर्ग के अनुभव का लाभ पार्टी व कार्यकर्ताओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के संजय सिंह व दीपक पालीवाल ने कहा कि समर्पित भाजपा कार्यकर्ता के रूप में डॉ. विशाल गर्ग ने कोरोना काल में जरूरतमंदों की सेवा में अनुकरणीय योगदान दिया। डॉ. विशाल गर्ग वैश्य बंधु समाज में भी अच्छी पैठ बनाए हुए हैं।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक प्रत्येक कार्यकर्ता को उचित सम्मान देने का काम करते हैं। धर्मनगरी हरिद्वार का प्रतिनिधत्व करते हुए मदन कौशिक ने अनेक अत्याधुनिक विकास योजनाओं का लाभ शहर को दिलाया। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। जो जिम्मेदारी मुझे मिली है। उस पर खरा उतरने का काम किया जाएगा। डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समूचे प्रदेशवासियों को समान रूप से मिल रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाएगी।

स्वागत करने वालों में विश्वास सक्सेना, नवीन चैहान, आशीष कुमार, रजनी वर्मा, संजय सिंह, दीपक पालीवाल, शाहनवाज सलमानी, गुलाम साबिर, राजीव गुप्ता, शिवम बंधु, विक्रम नाचीज आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!