Home / राजनीति / हरिद्वार ग्रामीण की जन समस्याओं को लेकर देहरादून पहुंचे शिवा चौहान, प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात…

हरिद्वार ग्रामीण की जन समस्याओं को लेकर देहरादून पहुंचे शिवा चौहान, प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात…

हरिद्वार / देहरादून। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर भाजपा युवा किसान मोर्चे के जिला मंत्री शिवा चौहान बुधवार को अपने समर्थकों के साथ देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। जहाँ उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा प्रभारी कुंदन परिहार से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और मौजूदा कांग्रेस विधायक द्वारा की जा रही कथित अनदेखी के संबंध में विस्तृत चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी ने युवा शिवा कि जन सेवाओं की तारीफ करते हुए, दोनों ही नेताओं नें शिवा को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से टिकट के लिए पैनल में नाम भेजनें का आश्वासन दिया।
देहरादून रवाना होने से पहले शिवा चौहान अपने दर्जनों समर्थकों के साथ हरिद्वार के स्थित एक बैंक्वेट हॉल में एकत्र हुए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जनता की मुख्य समस्या यही है कि मौजूदा विधायक के 5 साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन न तो वह जनता के बीच में कहीं नजर आती हैं और न ही बारिश के बाद तटबंधों और सड़कों की जो बदहाल स्थिति बनी हुई है, उसकी सुध ले रही हैं। लोग अपनी समस्याएं लेकर उनके पास जाते हैं, लेकिन वे उनसे मिल नहीं पाती हैं। उनके जनसंपर्क के दौरान लोग अपनी समस्याओं के साथ उनके पास आ रहे हैं। इन्हीं सभी समस्याओं को लेकर आज हमने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और हरिद्वार ग्रामीण प्रभारी कुंदन परिहार से मुलाकात की हैं। मौजूदा हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत के प्रति जनता के आक्रोश और बदलाव के सवाल पर शिवा चौहान ने कहा कि जनता इस बार पूरी तरह से बदलाव चाहती है और क्षेत्र की जनता इस बार स्थानीय ओर युवा नेतृत्व को चुनना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!