
हरिद्वार। मंगलवार को भाजपा जिला हरिद्वार के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के जन्मदिवस पर मां गंगा में दुग्धाभिषेक कर उनकी दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने मां गंगा से प्रदेश अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट के कुशल नेतृत्व में भाजपा उत्तराखंड में निरंतर नई ऊंचाइयां छू रही हैऔर संगठन के माध्यम से जनसेवा के कार्य और अधिक मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।
इस अवसर पर लव शर्मा, डॉ. विशाल गर्ग, प्रीति गुप्ता, धर्मेंद्र चौहान, प्रेम शंकर पिंकी, रितु ठाकुर, अरविंद कुषवाहा, नकली राम सैनी, लक्ष्मण सिंह नागर, प्रमोद शर्मा, अनिल अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने मां गंगा से प्रदेश अध्यक्ष के स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।










