केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 20 से अधिक स्थानों पर किया भव्य स्वागत…

हरिद्वार। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के हरिद्वार आगमन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में शहर के 20 से अधिक स्थानों पर हजारों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर शहर के प्रमुख चौराहों को भाजपा के झंडों, बैनरों और पोस्टरों से सजाया गया, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया।
बहादराबाद तिराहा पर ज्वालापुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने डॉ. जयपाल चौहान व तेलूराम प्रधान के नेतृत्व में स्वागत किया। मोहनपुरा चौराहा बहादराबाद पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान और लव शर्मा, होटल एलिट प्राइड के बाहर आशु चौधरी और राजन खन्ना, हरिलोक तिराहे पर राजन मेहता और वरुण चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया।
गुरुकुल विद्युत सब स्टेशन के बाहर युवा मोर्चा एवं गुरुकुल कांगड़ी महाविद्यालय के छात्रों ने जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट और जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में स्वागत किया। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय गेट, ऋषिकुल तिराहा, शंकराचार्य चौक, शांतिकुंज हाईवे कट, शांतिकुंज गेट नंबर -01 और सहगल पेट्रोल पंप सहित विभिन्न स्थानों पर महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा और मंडल कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि अमित शाह के देवभूमि आगमन से कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। उन्होंने बताया कि अमित शाह ऋषिकेश और हरिद्वार के दो दिवसीय दौरे के दौरान पतंजलि विश्वविद्यालय में उद्घाटन समारोह और शांतिकुंज में शताब्दी वर्ष समारोह सहित कई कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि शाह के नेतृत्व में धारा 370 हटाकर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का सपना साकार किया गया है तथा देश को आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।
इस अवसर पर रीता सैनी, प्रताप प्रधान, अश्विनी कंबोज, विपिन शर्मा, कैलाश भंडारी, बिंदरपाल, संजीव कुमार, संजय देवगन, उमेश पाठक, अजय मलिक, भूपेंद्र कुमार, लोकेश कुमार, जसवीर बसेड़ा, आकाश भाटी, मनोज शर्मा, अभिनव चौहान और भोला शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अमित शाह को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!