जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी के नेतृत्व में सैंकड़ों लोगों ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। सोमवार को हरिद्वार लक्सर रोड स्थित बैंकेट हॉल में सैंकड़ों लोगों ने मजदूर दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का दामन थामा। जिनका पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने माला पहनाकर स्वागत किया।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कहा कि नई हवा है नई सपा है नारे के साथ पार्टी प्रदेश में लगातार आगे बढ़ रही है और जिले में जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी लगातार पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहे है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव में अपनी निर्णायक भूमिका निभाने जा रही है। लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए विगत एक माह से प्रयास हो रहा था। जिसके परिणाम स्वरूप आज जिले के सैंकड़ों लोगों ने पार्टी का दामन थामा।

कार्यक्रम की व्यव्स्था देख रहे पार्टी के जिला सचिव महेंद्र यादव ने कहा कि मजदूर दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता मजदूर, दबे पिछड़े वर्गों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं में पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष एस के रॉय, प्रदेश उपाध्यक्ष डी एस रावत, वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र पराशर, प्रदेश मिडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा, प्रदेश महासचिव समीर आलम, प्रदेश सचिव महन्त शुभम गिरी, जिला सचिव बासुदेव यादव, आदि ने अपने विचार रखें।

समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में जिला अध्यक्ष ग्रामीण साजिद अंसारी, कार्यकरिणी सदस्य महेश पाल, प्रिंस कुमार, संजय मौर्य, प्रमेंद्र यादव, रमेश कुमार, संजय यादव, लखन, संदीप कुमार सैनी, अजय मेंशन, राजेश कुमार, लालू यादव, अमित कुमार यादव, धनंजय सिंह, कमल कुमार, कृष्ण प्रसाद, राजौरी सिंह, अमित कुमार, दिलीप सिंह, संतराम यादव, हरेंद्र, भूपेंद्र, संजय, मदन पाल, सुखवीर सिंह, राघवेंद्र, राजेंद्र सिंह आदि बहुत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!