Home / राजनीति / कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी में गुरजीत लहरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश सचिव…

कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी में गुरजीत लहरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश सचिव…

हरिद्वार। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस ने उत्तराखंड में अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की नई कार्यकारिणी में हरिद्वार से भी कई नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरजीत लहरी को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने के बाद गुरजीत लहरी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर है।
प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के बाद से ही गुरजीत लहरी को बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को मजबूती मिलेगी।
गुरजीत लहरी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा।
नई कार्यकारिणी में हरिद्वार को मिली प्रतिनिधित्व और गुरजीत लहरी को मिली जिम्मेदारी को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!